अमृत भारत स्टेशन योजना: शाहजहांपुर जंक्शन की संवरेगी सूरत, पीएम मोदी ने वर्चुअली किया शिलान्यास

शाहजहांपुर जंक्शन पर हुए कार्यक्रम में मौजूद अतिथिगण
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मुरादाबाद मंडल के 13 स्टेशनों में शाहजहांपुर जंक्शन को भी चुना गया है। जंक्शन को पुनर्विकसित किए जाने की योजना है, जिसका शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वर्चुअल माध्यम से किया। रविवार को स्थानीय स्तर पर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद अरुण कुमार सागर ने कहा कि शाहजहांपुर जंक्शन पर सुविधाओं को बढ़ाये जाने के लिए भी वह काफी समय से प्रयास कर रहे थे। कभी जंक्शन पर रेल यात्रियों को ट्रेनों का इंतजार करने, भोजन व पेयजल की सुविधाओं की सुविधाओं का अभाव था, जिसमें अब काफी सुधार हुआ है। लेकिन अभी बहुत से कार्य बाकी हैं, इनमें एफओबी का निर्माण, एस्केलेटर लगाए जाने का कार्य प्रमुख है। जोकि अब अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत होगा।
ये भी पढ़ें- बरेली के बंटी-बबली: पहले होटल में किया कांड, फिर क्लीनिक को बनाया निशाना, युवती बोली- मैं बड़े अधिकारी की बेटी
सांसद ने बताया कि योजना के तहत सर्कुलेटिंग एरिया का सौंदर्यीकरण, दो मंजिला इमारत बनाने, वातानुकुलित विश्रामगृह, कैंटीन की सुविधा आदि भी कार्य होंगे। जिसका शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से किया है।