मनोरंजन

बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस के दीवाने थे अनिल कपूर, पत्नी को तलाक देने के लिए भी हो गए थे तैयार

Connect News 24

Anil Kapoor Lady Love: अनिल कपूर बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं. जहां एक ओर उनकी एक्टिंग की खासी तारीफें होती हैं वहीं उनकी बढ़ती उम्र में भी बेहतरीन फिटनेस की लोग जमकर तारीफें करते हैं. अनिल कपूर अपनी फैमिली से बहुत प्यार करते हैं. खासकर वाइफ सुनीता से, दोनों की शादी को 39 सालों का लंबा वक्त हंसी खुशी बीच चुका है. लेकिन एक बार वो एक खास शख्स के लिए पत्नी सुनीता को तलाक देने तक के लिए राजी थे. दरअसल ये कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत हैं. अनिल कपूर ने कंगना रनौत के लिए अपने प्यार का इजहार नेशनल टेलीविजन पर किया था. जिसने सभी को हैरान होने पर मजबूर कर दिया था.

नेशनल टेलीविजन पर किया था कंगना के प्रति अपने प्यार का इजहार
हिंदुस्तान की खबर के अनुसार, अनिल कपूर करण जौहर के पॉपुलर शो ‘कॉफी विद करण’ का हिस्सा बने थे. ऐसे में करण ने उनसे अजीब सा सवाल किया कि ऐसी कौन सी महिला है जिसके लिए वो अपनी पत्नी सुनीता को छोड़ सकते हैं? इस सवाल के जवाब में अनिल कपूर ने तपाक से बॉलीवुड की बेबाक बयानों के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत का नाम लिया था. हालांकि अनिल ने कंगना का नाम मजाक में लिया था. 

1984 में हुई थी शादी
अनिल कपूर ने सुनीता कपूर के साथ 1984 में सात फेरे लिए थे. उस समय अनिल कपूर एक्टिंग में अपना करियर बना रहे थे तो वहीं सुनीता कपूर एक मॉडल थीं. हालांकि शादी के बाद सुनीता कपूर ने मॉडलिंग छोड़ कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग का रुख अपना लिया था. दोनों के तीन बच्चे सोनम कपूर, रिया कपूर और हर्षवर्धन कपूर हैं.

इस फिल्म में आने वाले हैं नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनिल कपूर को आखिरी बार फिल्म ‘जुगजुग जीयो’ में नीतू कपूर के साथ देखा गया था. इसके अलावा अब वो बहुत जल्द संदीप रेड्डी वंगा की फिल्म ‘एनिमल’ में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल भी होंगे.

यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह-आलिया भट्ट का ‘तुम क्या मिले’ सॉन्ग देख Smriti Irani को आई उनकी शिफॉन साड़ी की याद, करण जौहर ने किया रिएक्ट


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button