मनोरंजन

बिग बॉस 17: अभिषेक को सपोर्ट कर रहे अंकित गुप्ता, बोले- ईशा से मेरी ज्यादा बातचीत नहीं होती थी

Connect News 24

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 के घर में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. लव ड्रामा, कैटफाइट, रोमांस, धोखा, शो में सभी कुछ देखने को मिल रहा है. इस शो में उडारियां एक्टर ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार ने एंट्री ली थी. शो में ईशा और उनके एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अपने रिश्ते को लेकर कंफ्यूज नजर आ रहे हैं. और इसी बीच ईशा के करंट बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल की एंट्री ने हंगामा मचा दिया है.

अब अभिषेक के दोस्त और उडारियां में साथ काम कर चुके एक्टर अंकित गुप्ता ने बताया कि वो किसे सपोर्ट कर रहे हैं. बता दें कि अंकित गुप्ता को बिग बॉस 16 में देखा गया था.

अभिषेक के दोस्त हैं अंकित गुप्ता
पिंकविला के मुताबिक, अभिषेक के को-स्टार रहे अंकित गुप्ता ने कहा, ‘अभिषेक हमेशा से ही ईशा की प्रिजेंस से इफेक्टेड रहा है. मैं बस उम्मीद करता हूं कि वो ग्रिप पकड़े और सब ठीक हो. जब वो बिग बॉस के घर में जा रहा था तो मेरी अभिषेक से बात हुई थी. मैंने उसे केयरफुल रहने के लिए कहा था और उसे डिग्निटी मेंटेन करने के लिए कहा था कि क्योंकि ईशा घर के अंदर थीं. मैंने उसे कहा था कि वो सेम लूप में न फंसे क्योंकि हमने उसे उडारियां के दिनों में देखा है.’

जब उनसे पूछा गया कि वो ईशा या अभिषेक में से किसे सपोर्ट कर रहे हैं तो इस पर अंकित ने कहा, ‘मेरा अभिषेक के साथ अच्छा बॉन्ड है. मेरी ईशा के साथ बहुत ज्यादा बातचीत नहीं होती थी. यहां तक कि उडारियां के दिनों में भी हमारी कम ही बात होती थी. अभिषेक मेरे छोटे भाई की तरह है और मैं हमेशा उसका सपोर्ट करूंगा. मैं उम्मीद करता हूं कि वो इससे निकले और अच्छा करे.’ 

 

ये भी पढ़ें- दोनों बेटियों के साथ ट्विनिंग करते हुए Debina Bonnerjee ने किया रैंप वॉक, वीडियो पर फैंस ने बरसाया प्यार


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button