Schools

CUET PG 2023 के लिए एप्लीकेशन करेक्शन विंडो खुली, इस तारीख के पहले कर लें आवेदनों में सुधार

Connect News 24

CUET PG 2023 Application Correction Window: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए एप्लीकेशन करेक्शन विंडो खोल दी गई है. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने सीयूईटी पीजी 2023 के लिए आवेदन किया है और अपने एप्लीकेशन में किसी प्रकार का सुधार करना चाहते हैं, वे ऑनलाइन ऐसा कर सकते हैं. सीयूईटी पीजी के आवेदनों में सुधार के लिए इस वेबसाइट पर जाना होगा – cuet.nta.nic.in. एप्लीकेशन करेक्शन विंडो आज खुली है और ये मौका अगले दो दिन के लिए उपलब्ध रहेगा. यानी आवेदनों में सुधार करने की लास्ट डेट 8 मई 2023 है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कैंडिडेट्स को आवेदनों के कुछ हिस्सों में सुधार का मौका दिया है. इसकी जानकारी नोटिस से पायी जा सकती है.

इन डेट्स पर होगा एग्जाम

सीयूईटी पीजी 2023 परीक्षा का आयोजन 5 से 12 जून 2023 के बीच किया जाएगा. एग्जाम का आयोजन इस परीक्षा में हिस्सा लेने वाली बहुत सी यूनिवर्सिटी, इंस्टीट्यूट्स, ऑर्गेनाइजेशंस और कॉलेजेस के पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन लेने के लिए किया जा रहा है. इसे पास करने वाले पीजी कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं.

ऐसे करें एप्लीकेशन में सुधार

  • सीयूईटी पीजी के एप्लीकेशन में सुधार के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी cuet.nta.nic.in पर.
  • यहां होमपेज पर लॉगिन पोर्टल दिया होगा, उस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करने पर जब आपका आवेदन खुले तो जरूरत के मुताबिक एप्लीकेशन में सुधार करें.
  • सुधार करके पेज सेव करें और एप्लीकेशन सबमिट कर दें.
  • इतना करते ही आपका करेक्शन पूरा हो जाएगा.
  • अब फॉर्म का पेज डाउनलोड कर लें और चाहें तो प्रिंट निकाल लें.
  • ये आगे आपके काम आ सकता है.
  • इस बारे में डिटेल में जानकारी पाने के लिए सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं.

नोटिस देखने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें. एप्लीकेशन में करेक्शन करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर जाएं.

यह भी पढ़ें: NEET UG 2023: कल आयोजित होगी परीक्षा, रिपोर्टिंग टाइम से लेकर साथ ले जाने वाले डॉक्यूमेंट्स तक, यहां देखें जरूरी चीजों की लिस्ट 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button