Schools

AAI में निकले अप्रेंटिस के पद पर तुरंत करें अप्लाई, ये है योग्यता, लास्ट डेट और सैलरी

Connect News 24

AAI Recruitment 2023 Registration Underway: एएआई यानी एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने कुछ समय पहले अप्रेंटिस के पद पर भर्ती निकाली थी. इनके लिए आवेदन पिछले काफी समय से हो रहे हैं और अब अप्लाई करने की आखिरी तारीख भी पास आ गई है. इसलिए वे कैंडिडेट्स जो योग्य और इच्छुक होने के बावजूद किसी वजह से अब तक अप्लाई न कर पाए हों, वे अब आवेदन कर दें. इन भर्तियों के लिए फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 3 दिसंबर 2023 है. बहुत वक्त नहीं बचा है इसलिए देर न करें. जानते हैं इन भर्तियों से जुड़े जरूरी डिटेल.

जानिए इन वैकेंसी से जुड़े काम के डिटेल

  • एएआई की इन रिक्तियों के लिए केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है. ऐसा करने के लिए आपको एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – aai.aero.
  • इस वेबसाइट से डिटेल भी पता किए जा सकते हैं और आवेदन भी किया जा सकता है.
  • इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 185 पद भरे जाएंगे.
  • इन पद पर सेलेक्शन कई चरण की परीक्षा पास करने के बाद होगा. जैसे मेरिट के बेसिस पर पहले शॉर्ट लिस्टिंग होगी. इसके बाद डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन होगा और फिर मेडिकल.
  • सेलेक्शन के लिए सभी चरण सफलतापूर्वक पास करना जरूरी है.
  • चयनित होने पर कैंडिडेट्स को पद के मुताबिक स्टाइपेंड मिलेगा.
  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस पद के लिए 15 हजार रुपये, डिप्लोमा अप्रेंटिस पद के लिए 12 हजार रुपये और आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस के लिए 9 हजार रुपये दिए जाएंगे.
  • योग्यता और आयु सीमा सब पद के मुताबिक है. इसका डिटेल देखेन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं.
  • मोटे तौर पर संबंधित फील्ड में डिग्री या डिप्लोमा लिए कैंडिडेट जिनकी उम्र 18 से 26 साल के बीच हो, वे अप्लाई कर सकते हैं.
  • अन्य कोई भी डिटेल जानने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: CTET 2024 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट आगे बढ़ी 

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆 *T&C Apply 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button