Schools

BSF में निकली भर्तियों के लिए अब इस तारीख तक करें अप्लाई, 80 हजार तक होगी महीने की सैलरी

Connect News 24

BSF Head Constable Recruitment 2023 Last Date: बीएसएफ ने कुछ समय पहले हेड कॉन्सटेबल के पद पर भर्ती निकाली थी. इन पद पर आवेदन की प्रक्रिया काफी समय से चल रही है और अब इनके लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट भी आगे बढ़ा दी गई है. इसलिए वे कैंडिडेट्स जो अब तक इन वैकेंसी के लिए अप्लाई न कर पाए हों, वे इस मौके का फायदा उठा सकते हैं. अब बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के हेड कॉन्सटेबल मेल और फीमेल पद पर अप्लाई करने की लास्ट डेट 21 मई 2023 कर दी गई है. ये भर्तियां बीएसएफ की कम्यूनिकेशन विंग के लिए हैं.

ऑनलाइन करें अप्लाई

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के इन पद पर आवेदन केवल ऑनलाइन किया जा सकता है. इसके लिए कैंडिडेट्स को बीएसएफ के रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाना होगा, जिसका पता ये है – rectt.bsf.gov.in. इस पोर्टल पर जाकर 21 मई तक फॉर्म भरा जा सकता है.

वैकेंसी डिटेल

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से बीएसएफ हेड कॉन्सटेबल के कुल 247 पद पर भर्ती होगी. इसमें से 217 पद हेड कॉन्सटेबल (रेडियो ऑपरेटर) के हैं और 30 पद हेड कॉन्सटेबल (रेडियो मैकेनिक) के हैं. इन पद पर सेलेक्ट होने पर कैंडिडेट्स को महीने के 25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये तक सैलरी दी जाएगी.

कौन कर सकता है अप्लाई

इन पद पर आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ पीसीएम विषयों से मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास की हो. इसके साथ ही मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास कैंडिडेट्स जिनके पास दो साल का आईटीआई सर्टिफिकेट भी हो, वे भी आवेदन कर सकते हैं.

अगर आयु सीमा की बात करें तो इन पद के लिए आयु सीमा 18 से 25 साल तय की गई है. आरक्षित श्रेणी को ऊपरी आयु सीमा में नियमों के अनुसार छूट मिलेगी.

एप्लीकेशन फीस कितनी है

अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को आवेदन के लिए 100 रुपये देने होंगे. इसके साथ ही 47 रुपये सर्विस चार्ज भी देना होगा. महिला कैंडिडेट्स, एससी, एसटी कैटेगरी के कैंडिडेट्स और बीएसएफ के पर्सोनेल और एक्स-सर्विसमैन को किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना है.

इस डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई. 

यह भी पढ़ें: यहां निकली हैं बंपर सरकारी नौकरियां 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button