रामपुर

आरिफ हत्याकांड : दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस ने उत्तराखंड में भी मारा छापा

Connect News 24

रामपुर। कैंटर चालक आरिफ अंसारी के दूसरे हत्यारोपी राजिम की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगातार छापा मार रही हैं। पुलिस ने बुधवार को उत्तराखंड में कई स्थानों पर आरोपी की तलाश में छापा मारा, लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं सुरक्षा के लिहाज से मृतक के घर पर पुलिस बल तैनात है। मुख्य आरोपी फरजंद अली को पुलिस ने मंगलवार को ही गिरफ्तार कर चुकी है।ग्राम भैंसिया ज्वालापुर निवासी निवासी फरजंद के पुत्र साजिम की हत्या में आरोपी रहे ग्राम सकटुआ निवासी आरिफ अंसारी (30) पुत्र फिदा हुसैन की 13 नवंबर को ग्राम ज्वालापुर भैंसिया में हाजी लियाकत के घर के दरवाजे पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई नाजिम हुसैन ने ग्राम भैंसिया ज्वालापुर निवासी फरजंद अली व उनके पुत्र राजिम अली के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

मंगलवार को कोतवाली प्रभारी नवाब सिंह ने मुख्य हत्यारोपी फरंजद को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बाइक व तमंचा बरामद कर लिया था। सूत्रों का कहना है कि पुलिस की टीमों ने कोतवाली क्षेत्र के कुछ स्थानों के साथ ही उत्तराखंड में भी राजिम की तलाश में छापा मारा। हालांकि, राजिम पुलिस के हत्थे नहीं आया। सीओ रवि खोखर ने बताया कि नाजिम हुसैन के घर पर पुलिस तैनात कर दी गई है। दूसरे हत्यारोपी को भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button