मनोरंजन

मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बाद कुशा कपिला को डेट कर रहे हैं अर्जुन कपूर? एक्ट्रेस ने किया रिएक

Connect News 24

Kusha Kapila Reaction: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और एक्ट्रेस कुशा कपिला (Kusha Kapila) आए दिन कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं. वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के लिए मजेदार पोस्ट शेयर करती रहती हैं. कुशा पिछले कुछ समय से पति जोरावर सिंह अहलूवालिया से तलाक को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. कुशा ने कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके तलाक के बारे में सभी को बताया था. पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनीं कुशा कपिला का नाम अब बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) से जुड़ रहा है. अर्जुन कपूर को डेट करने की खबरें पता चलने के बाद कुशा ने इस पर रिएक्ट किया है.

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें आए दिन आती रहती हैं. हालांकि दोनों ही इस पर रिएक्ट करना पसंद नहीं करते हैं. मगर कुशा को अर्जुन कपूर को डेट करने की खबरों पर गुस्सा आ गया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है.

कुशा कपिला ने किया रिएक्ट
कुशा कपिला ने लिखा- रोज अपने बारे में इतनी बकवास पढ़कर मुझे अपना खुद का एक फॉर्मेल इंट्रोडक्शन करवाना पड़ेगा. मैं हर बार जब अपने बारे में कोई बकवास पढ़ती हूं तो बस ये प्रार्थना करती हूं कि मेरी मम्मी ना पढ़ लें ये सब. उनकी सोशल लाइफ वैसे ही खराब चल रही है.

इस वजह से उड़ी अफवाह
दरअसल हाल ही में कुशा कपिला करण जौहर के घर पार्टी में गईं थीं. जहां अर्जुन कपूर भी थे. वहां मलाइका अरोड़ा नहीं थं. पार्टी का एक फोटो वायरल हुआ था जिसमें सभी लोग कैमरे की तरफ पोज देते नजर आ रहे थे और अर्जुन कुशा की तरफ देख रहे थे. इस फोटो के सामने आने के बाद से ही कुशा और अर्जुन का नाम जोड़ना शुरू कर दिया गया था.

ये भी पढ़ें: Gadar 2 Vs OMG 2 Box Office Collection Day 14: बॉक्स ऑफिस पर अब थमने लगी ‘गदर 2’ की रफ्तार, OMG 2 का भी हुआ बुरा हाल, 14वें दिन की कमाई जान लगेगा झटका


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button