Uncategorized
Trending

केसीएमटी कैम्पस-2 के द्वारा की गयी कुष्ट रोगियों के लिए भोजन की व्यवस्था।

पी.जी. आई. ऑफ मैनेजमेन्ट , केसीएमटी कैम्पस-2 के बीo एडo विभाग के तत्वाधान में एमo एडo इंटर्स द्वारा की गयी कुष्ट रोगियों के लिए भोजन की व्यवस्था।

Connect News 24

पी॰जी॰आई॰ ऑफ़ मैनेजमेंट,केसीएमटी कैंपस-2 फरीदपुर, बरेली में महात्मा ज्योतिबा फूले रोहिलखंड विश्वविद्यालय , बरेली से आए एमo एडo विभाग के प्रशिक्षुओं ने बी.एड. विभाग के


नेतृत्व में डीडी पुरम में स्थित कुष्ठ आश्रम में जाकर उन लोगों के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था की और वहां उपस्थित सभी कुष्ठ रोगियों को अपने हाथों से भोजन परोसा।

एमo एडo इंटर्स ने तथा बीo एडo विभाग के छात्रों ने कुष्ठ आश्रम में रह रहे लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं के बारे में जाना। इसी दौरान उन लोगों के लिए एक प्रतियोगिता का आयोजन किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ प्रवीण रस्तोगी, बीo एडo विभाग के सभी शिक्षक गण एवं छात्र छात्राएं एवम् सभी एमo एडo इंटर्स उपस्थित रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button