केसीएमटी कैम्पस-2 में रंगोली तथा मटकी सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन ।
'मेरी माटी मेरा देश' अभियान के अंतर्गत पी.जी. आई. ऑफ मैनेजमेन्ट , केसीएमटी कैम्पस-2 के बीo एडo विभाग के तत्वाधान में एमo एडo इंटर्स (मा.ज्यो.फु.रु.वि.) द्वारा किया गया रंगोली तथा मटकी सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन ।
‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के अंतर्गत पी.जी. आई. ऑफ मैनेजमेन्ट , केसीएमटी कैम्पस-2 के बीo एडo विभाग के तत्वाधान में एमo एडo इंटर्स (मा.ज्यो.फु.रु.वि.) द्वारा किया गया रंगोली तथा मटकी सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन ।


प्रेम प्रकाश गुप्ता इंस्टीट्यूट में B.Ed विभाग के तत्वाधान में महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय से आए हुए एम. एड. इंटर्न्स ने इस बार 15 अगस्त की थीम ‘मेरी माटी मेरा देश’ को आधार बनाते हुए रंगोली एवं मटकी सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन कराया । दोनों ही प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने बढ़- चढ़कर प्रतिभाग किया।

रंगोली प्रतियोगिता में बी. एड. विभाग की छात्रा सलोनी गंगवार ने प्रथम स्थान , दीक्षा श्रीवास्तव ने द्वितीय तथा पलक गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाया।

मटकी सज्जा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सलोनी गंगवार, द्वितीय स्थान साधना गंगवार ,तृतीय स्थान शालिनी सिंह तथा नीलम और दीक्षा ने सांत्वना स्थान प्राप्त कर अपनी- अपनी खुशी जाहिर की।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ प्रवीण रस्तोगी ने छात्रों को बताया की प्रतियोगिताएं हमारी खूबियों को निखारने में मदद करती हैं, जो हमारी प्रगति में मददगार साबित होता है। अपने देश की मिट्टी पर हमें गर्व है ।

हमारा तन, मन , आत्मा सभी इस मिट्टी की ऋणी हैं ।कार्यक्रम में बी.एडo विभाग के सभी शिक्षक गण , छात्र छात्राएं एवम् सभी एमo एडo इंटर्स उपस्थित रहे।



