मनोरंजन

शाहरुख खान से मिलीं एटली की मां तो एक्टर ने किया ऐसे स्वागत, फैंस बोले- इसीलिए वो किंग खान हैं

Connect News 24

Jawan Trailer Launch Event Viral Video: शाहरुख खान अपनी मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ के प्रमोशन में बिजी हैं. उनकी फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है और इससे पहले 30 अगस्त को फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. अब ‘जवान’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट से शाहरुख खान का एक वीडियो सामने आया है जिसकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं.

‘जवान’ साउथ के दिग्गज डायरेक्टर एटली के निर्देशन में बनी है. फिल्म का ट्रेलर चेन्नई में लॉन्च किया गया जहां फिल्म की पूरी टीम मौजूद थी. इस दौरान एटली की मां भी पहुंची जिनका किंग खान ने बड़े प्यार और सम्मान के साथ स्वागत किया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा और इसे देख फैंस के दिलों में शाहरुख खान की इज्जत और भी बढ़ गई है.

हाथ जोड़कर किया स्वागत!
30 अगस्त को चेन्नई के श्री साईराम इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘जवान’ का ट्रेलर लॉन्च इवेंट रखा गया. इवेंट से सामने आए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एटली अपनी मां को लेकर स्टेज पर आते हैं और उन्हें देखकर शाहरुख खान आगे बढ़ते हैं और हाथ जोड़कर उनका स्वागत करते हैं. इसके बाद वे उनका आशीर्वाद लेने के लिए झुकते हैं. वहीं एटली की मां शाहरुख खान को बड़े प्यार से गले लगाती दिखाई देती हैं.

फैंस ने की तारीफ
शाहरुख खान का यह वीडियो जैसे ही सामने आया, फैंस के रिएक्शंस की भी बाढ़ आ गई. वीडियो पर एक शख्स ने लिखा- ‘विनम्र राजा.’ वहीं दूसरे शख्स ने लिखा- ‘इसी वजह से वे किंग खान हैं.’ इसके अलावा एक और शख्स ने कमेंट किया- ‘जिस प्यार और गर्मजोशी के साथ वह सभी से मिलते हैं वह बहुत प्यारा है.’

ये भी पढ़ें: Gadar 2 को लेकर छलका सनी देओल के बेटे Rajveer का दर्द! बोले- ‘उन्हें 22 साल बाद हिट मिली, वे नफरत करते थे कि…’


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button