रामपुर

मीडिया कर्मियों पर भड़के आजम खां: बोले- यह आपका धंधा है तो इसमें हमे मत घसीटिए, बहुत हो गया अब यहां से जाइए

Connect News 24

Azam Khan got angry with media personnel said  this is your business

मीडिया कर्मियों पर भड़के आजम खां
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा नेता आजम खां शनिवार को कैमरे का फ्लैश चलता देखकर मीडिया कर्मियों पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि अब बहुत हो गया, जाइए यहां से। मौका भी नहीं देखते हैं कि कोई खुशी में आया है या गम में। यह आपका धंधा है तो इसमें हमे मत घसीटिए। हमे कुछ बात करनी भी होती है।

 

दरअसल आजम खां शनिवार को निपनिया गांव में शोक व्यक्त करने गए थे, जहां मंगलवार को ड़ूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई थी। आजम खां का काफिला जब वहां पहुंचा तो कुछ मीडिया कर्मी भी वहां पहुंच गए। मीडिया कर्मियों से पहले तो आजम ने कुछ नहीं कहा, लेकिन जब पीड़ित परिवार से उनकी बात की रिकॉर्डिंग करने लगे तो वो भड़क गए और कहा कि जाइए यहां से। हमें बात करने दीजिए।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button