मनोरंजन

कार्तिक आर्यन ने मुंबई में खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Connect News 24

Kartik Aaryan Buys Luxury Apartment: कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी लेटेस्ट रिलीज़ फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ की सक्सेस को खूब एंजॉय कर रहे हैं. भूल भुलैया 2 के बाद इस फिल्म में भी वे स्क्रीन पर कियारा आडवाणी के साथ धमाल मचाते नजर आए. फिल्म को मिल रहे अच्छे रिस्पॉन्स का जश्न मनाने के साथ ही कार्तिक ने करोड़ों की कीमत का एक लग्जरी अपार्टमेंट भी खरीद लिया है.

कार्तिक आर्यन ने खरीदा करोड़ा का अपार्टमेंट
कार्तिक आर्यन ने जुहू में प्रेसीडेंसी को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में अपने लिए एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है. हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर ने ये अपार्टमेंट  17.50 करोड़ रुपये की भारी रकम देखकर अपने नाम किया है. फ्लैट का एरिया 1916 स्कवायर फुट है और ये  सोसायटी में सिद्धि विनायक बिल्डिंग के सेकंड फ्लोर पर है. कार्तिक की मां माला तिवारी भी इसी बिल्डिंग की आठवीं मंजिल पर रहती हैं और उन्होंने 30 जून को अपने बेटे की ओर से लेनदेन किया था. एक्टर ने स्टांप ड्यूटी के रूप में 1.05 करोड़ रुपये का भुगतान किया है. उनके लक्जरी अपार्टमेंट में दो कारों के लिए पार्किंग की जगह है.

शाहिद कपूर के फ्लैट का लाखों किराया दे रहे थे कार्तिक आर्यन
बता दें कि जनवरी में कार्तिक आर्यन ने जुहू तारा रोड पर प्रणेता अपार्टमेंट कॉम्पलेक्स में शाहिद कपूर का एक फ्लैट किराए पर लिया था. 3 हजार 681 स्कवायर फुट एरिया वाले अपार्टमेंट के लिए ‘धमाका’ एक्टर 7.5 लाख रुपये का मासिक किराया दे रहे हैं. वहीं  2019 में, कार्तिक ने वर्सोवा में यारी रोड पर राजकिरण को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में 1.60 करोड़ रुपये में 459 स्कावयर फुट का अपार्टमेंट खरीदा था.  गौरतलब है कि एक्टर जब ग्वालियर से अभिनेता बनने मुंबई आए थे तो वे पेइंग गेस्ट के तौर पर रहे थे.

कार्तिक की ‘सत्यप्रेम की कथा’ कर रही अच्छा परफॉर्म
बता दें कि एक्टर ने 2011 में रोमांटिक कॉमेडी प्यार का पंचनामा से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. साल 2015 में आई सीक्वल प्यार का पंचनामा 2 में भी कार्तिक नजर आए थे. वहीं कार्तिक की लेटेस्ट थिएट्रिकल रिलीज ‘सत्यप्रेम की कथा’ बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है और इसने अपने पहले हफ्ते में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म में कार्तिक और कियारा की केमिस्ट्री फैंस को काफी पंसद आई है. इसी के साथ ये बॉक्स ऑफिस पर नोट छापने में लगी हुई है.

ये भी पढ़ें: –बेटे ‘जेहान’ के जन्म के 10 दिन बाद ही Gauahar Khan ने कैसे घटा लिया था 10 किलो वजन? एक्ट्रेस ने अब खोला राज


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button