बदायूं

Badaun News: एआरटीओ कार्यालय में लगी भीषण आग, रिकॉर्ड रूम में हुआ नुकसान; फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर

Connect News 24

Fire broke out on the second floor of Badaun ARTO office

आग पर काबू पाती दमकल विभाग की टीम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के एआरटीओ कार्यालय की दूसरी मंजिल पर बृहस्पतिवार सुबह भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान कुछ राहगीर सड़क से गुजर रहे थे। उन्होंने कार्यालय की दूसरी मंजिल पर धुआं निकलता देखा था। 

इसके बाद उन्होंने पुलिस और एआरटीओ कार्यालय के कर्मचारियों को सूचना दी, जिससे पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मी एआरटीओ कार्यालय का ताला खुलवाकर जैसे तैसे ऊपर पहुंचे और उन्होंने आग बुझाने शुरू की। 

बताया जाता है कि कड़ी मशक्कत के बाद दूसरी मंजिल पर आग को बुझाया गया। हादसे में दूसरी मंजिल पर स्थित रिकॉर्ड रूम और एआरटीओ प्रवर्तन का कक्ष पूरी तरह से जलकर राख हो गया। 

कार्यालय में आग लगने से भारी नुकसान हुआ है। सारे रिकॉर्ड जल गए हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चला है कि आग कैसे लगी। इसके बारे में पता करने की कोशिश की जा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button