बरेली

UP: इंस्टाग्राम पर प्यार में फंसाया… फिर दोस्त के घर की हैवानियत; अश्लील वीडियो बनाकर किया घिनौना काम

Connect News 24

Trapped in love on Instagram then sexually assaulted at friend house In Bareilly

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंस्टाग्राम पर मिले युवक ने एक युवती से चैटिंग कर उसे फंसाया और शादी का झांसा देकर दोस्त के घर में उससे दुष्कर्म किया। युवती का अश्लील वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल कर दस लाख के जेवर हड़प लिए। आरोपियों के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

बारादरी क्षेत्र की युवती ने बताया कि उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर सतीपुर निवासी सोनू कश्यप से हुई थी। सोनू शादी का झांसा देकर अपने दोस्त के घर ले गया और वहां दुष्कर्म किया। सोनू ने अश्लील फोटो खींच लिए। सोनू ने फोटो के जरिये ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया और रुपये की मांग करने लगा। 

सोनू ने ब्लैकमेल कर दस लाख रुपये के जेवर मंगा लिए। सोनू युवती को एक होटल ले गया और दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया। युवती मानसिक तनाव में आ गई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button