शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: कुटू आटे और तेल के नमूने लिए

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Thu, 19 Oct 2023 12:26 AM IST

तिलहर। खाद्य विभाग की टीम ने बुधवार को नगर की आधा दर्जन से अधिक दुकानों पर छापा मारकर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। तमाम दुकानदार अपनी दुकानों को बंद कर चले गए।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि शर्मा के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने मौजमपुर मोहल्ला स्थित एक दुकान से कुट्टू का आटा और मूंगफली का नमूना लिया। अधिकारियों के छापा मारने से यहां पर स्थित दुकानदार अपनी दुकानों को बंद कर चले गए। इसके बाद अधिकारियों ने राजनपुर रोड पर स्थित एक तेल की चक्की से सरसों के तेल, मुख्य बाजार स्थित किराना स्टोर से बेसन, तांगा स्टैंड के पास स्थित किराना दुकान से राइस ब्रान ऑयल व भारतीय स्टेट बैंक मार्ग पर स्थित चक्की से तेल का सैंपल लिया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि शर्मा ने बताया कि जो दुकानदार अपनी दुकानों को बंद कर गए हैं, उनकी सूची बनाई जा रही है। ऐसे दुकानदारों से स्पष्टीकरण लिया जाएगा। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम जी शुक्ला, इंदिरा राज मौर्य, वरुण कुमार, नरेंद्र कुमार, अनिल कुमार, कृपा शंकर आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button