बरेली

Bareilly: दिवाली पर लोगों को हवाई सफर पड़ा महंगा, मुंबई से बरेली की फ्लाइट का किराया जान उड़ जाएंगे होश

Connect News 24

mumbai to bareilly flight fare three times more expensive on Diwali

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : PTI

विस्तार

परिवार के साथ दिवाली मनाने बेंगलुरू और मुंबई से बरेली आने वालों को जेब ढीली करने पड़ी है। दो से तीन गुना किराया देकर लोग फ्लाइट से बरेली पहुंचे। बावजूद इसके एयर ट्रैफिक 95 फीसदी से ज्यादा रहा। अगले तीन दिन में भी किराये में उछाल बने रहने की संभावना है।

एयरलाइंस प्रतिनिधि के मुताबिक मुंबई और बेंगलुरू से बरेली आने के लिए पिछले माह ही करीब 85 फीसदी सीटों की एडवांस बुकिंग हो गई थी। इधर, फ्लेक्सी फेयर के चलते मांग के सापेक्ष लोगों को ज्यादा किराया का भुगतान करना पड़ा। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button