बरेली

Bareilly: जिनकी वजह से कांवड़ियों पर हुआ था लाठीचार्ज, उन खुराफातियों पर मुकदमा; पुलिस तलाश में जुटी

Connect News 24

FIR lodged against miscreants who fired in Kanwar Yatra in Bareilly

फायर करता युवक (लाल घेरे में)
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के चक महमूद में कांवड़ यात्रा गुजरने से पहले रविवार को दो फायर कर माहौल बिगाड़ने वाले युवकों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि दोनों के नाम नहीं खोले हैं। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

रविवार शाम डीजे बंद कराने पर जत्थे के महंत डॉ. राकेश कश्यप आदि ने कांवड़ यात्रा कछला ले जाने से इनकार कर दिया था। तब कांवड़ियों की भीड़ में मौजूद असामाजिक तत्वों ने दो फायर किए और भीड़ में शामिल होकर भाग निकले। इस फायरिंग का वीडियो वायरल हो गया। 

ये भी पढ़ें- बरेली बवाल प्रकरण: मकान बिकाऊ है… लिखकर विशेष समुदाय के लोगों ने लगाए पोस्टर; जानिए पूरा मामला

अब दरोगा राहुल कुमार की ओर से दो अज्ञात आरोपियों पर रिपोर्ट करा दी गई है। तहरीर में लिया गया कि इनकी फायरिंग की वजह से छत पर खड़े पुलिसकर्मियों, महिलाओं और बच्चों की जान को खतरा पैदा हो गया। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button