Schools

SSC CGL एग्जाम 2023 की आंसर-की रिलीज, इस तारीख के पहले कर दें ऑब्जेक्शन

Connect News 24

SSC CGL Answer Key 2023 Released: एसएससी ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जाम 2023 की आंसर-की रिलीज कर दी है. वे कैंडिडेट्स जो इस साल की एसएससी सीजीएल परीक्षा में बैठे हों, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – ssc.nic.in. आंसर-की डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं. ये प्रोविजनल आंसर-की हैं जिन पर आपत्ति की जा सकती है.

रिस्पांस शीट भी हुई है प्रकाशित

कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन 2023 के टियर वन की आंसर-की के साथ ही कमीशन ने रिस्पांस शीट भी जारी की है. उम्मीदवार इसे भी वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. बता दें कि परीक्षा का आयोजन 14 से 27 जुलाई 2023 के बीच किया गया था और अब आंसर-की जारी हुई है. इसे डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को अपनी रजिस्टर्ड आईडी और पासवर्ड डालना होगा.

इन आसान स्टेप्स से डाउनलोड करें आंसर-की

  • आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी ssc.nic.in पर.
  • यहां होमपेज पर उस लिंक पर क्लिक करें जिस पर लिखा हो – ‘Uploading Of Tentative Answer Keys Along With Candidates’ Response Sheet(s) of Combined Graduate Level Examination (Tier – I) 2023’.
  • ऐसा करते ही एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी. इसे ठीक से देख लें, यहीं पर आंसर-की का लिंक दिया होगा.
  • अब लिंक पर क्लिक करने पर जो नई विंडो खुले उस पर अपने लॉगिन डिटेल्स डालें और एंटर कर दें.
  • इतना करते ही एसएससी सीजीएल 2023 परीक्षा की आंसर-की आपके स्क्रीन पर दिख जाएगी. इसके साथ ही रिस्पांस शीट भी दिखायी पड़ जाएगी.
  • यहां से इसे डाउनलोड कर लें और चाहें तो प्रिंट भी निकाल सकते हैं.
  • अगर किसी आंसर पर आपत्ति करनी है तो 100 रुपये शुल्क देकर ऐसा कर सकते हैं.
  • ऑब्जेक्शन करने की लास्ट डेट 4 अगस्त 2023 है.
  • ऑब्जेक्शन रिसीव होने के बाद उन पर विचार किया जाएगा और नई आंसर-की रिलीज होगी.

आंसर-की डाउनलोड करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें

यह भी पढ़ें: RBI ग्रेड बी एग्जाम की पहली मेरिट लिस्ट जारी 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button