बरेली

Bareilly: रुहेलखंड विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह आज, राज्यपाल मेधावियों को बांटेंगी मेडल और डिग्रियां

Connect News 24

Convocation ceremony at Ruhilkhand University today in Bareilly

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शुक्रवार सुबह लखनऊ से राजकीय वायुयान से त्रिशूल एयरपोर्ट पहुंचेंगी। वह रुहेलखंड विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी। शाम को राजश्री मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद राजकीय वायुयान से लखनऊ के लिए रवाना होंगी। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बृहस्पतिवार को राजश्री इंस्टीट्यूट पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। संवाद

79 टॉपर्स को मिलेगा गोल्ड

रुहेलखंड विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में 79 टॉपर्स को गोल्ड मेडल दिए जाएंगे। टॉपर्स के साथ एशियन गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले दो खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। दो घंटे तक चलने वाले समारोह में राज्यपाल, मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे।

12 बजे से होगा आयोजन 

अटल सभागार में दोपहर 12 से दो बजे तक समारोह आयोजित होगा। कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल स्पोर्ट्स हॉस्टल का उद्घाटन करेंगी। इसके बाद वह दीक्षांत समारोह का शुभारंभ करेंगी। उपाधि वितरण के बाद दीक्षा प्रदान की जाएगी। 79 टॉपर्स को गोल्ड मेडल प्रदान किए जाएंगे। कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल, मुख्य अतिथि नैक की कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष प्रो. अनिल सहस्त्रबुद्धे, विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षामंत्री योगेंद्र उपाध्याय व उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी वार्षिक प्रतिवेदन, कॉफी टेबल बुक व पुस्तकों का विमोचन करेंगे। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button