Bareilly: महापौर ने दिखाया एसी में बैठने वाले अफसरों को आईना, खुद नगर निगम परिसर की सफाई करने में जुटे

कचरा हटाते मेयर उमेश गौतम व अन्य लोग
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स के बाद अब महापौर डॉ. उमेश गौतम और पार्षदों ने बिगड़ी सफाई व्यवस्था की कलई खोली। नगर निगम परिसर में मंगलवार को महापौर व पार्षदों ने कबाड़ में पड़े पाइप हटाए। किनारे पड़ीं अलमारियों में खराब हो रहीं फाइलें हटाईं। कपड़े में बंधवाईं। यह हालत तब पैदा हुए जब बार-बार निर्देश देने के बाद भी परिसर को साफ स्वच्छ नहीं किया गया।
महापौर ने कहा कि दो महीने से शिकायत कर रहे हैं, मगर वातानुकूलित कक्षों में बैठे अफसरों ने ध्यान नहीं दिया। सांकेतिक रूप से सफाई करके अफसरों को आईना दिखाया गया है। नगर निगम परिसर में फैली गंदगी महापौर ने मंगलवार को फिर से देखा। उनके साथ मौके पर एक्सईएन डीके शुक्ला, अपर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. संचित शर्मा थे। दोनों को लापरवाही पर फटकार लगाई।
दो महीने से फैली पड़ी है गंदगी
महापौर ने कहा कि पिछले दो माह से गंदगी फैली है। लगातार निर्देश दिए पर ध्यान नहीं दिया गया। पूरे शहर में सफाई करा रहे हैं अफसर अगर अपने परिसर को छोड़ दें, इसे कैसे ठीक ठहराया जा सकता है। परिसर में आने वाले जब गंदगी देखेंगे तो कैसे अच्छा संदेश जाएगा।



