बरेली

Bareilly: सफाई नायक ने नहीं माना निर्देश तो नाराज नगर आयुक्त ने खुद उठाया फावड़ा, नाली से निकाला कीचड़

Connect News 24

Municipal commissioner removed the mud from the drain with a shovel in bareilly

नगर आयुक्त ने की नाले की सफाई
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सुरेश शर्मा नगर में सोमवार को सुबह नगर आयुक्त निरीक्षण करने पहुंचीं। वहां सफाई व्यवस्था खराब मिली। मौके पर मौजूद सफाई नायक निर्देश के बाद भी नाली साफ करने नहीं उतरा तो नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने खुद ही फावड़ा उठा लिया और सफाई करने लगीं।

सावन में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए बार-बार निर्देश दिए गए, लेकिन इनका पालन नहीं हो रहा है। इसकी जमीनी हकीकत देखने के लिए सोमवार को नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स सुरेश शर्मा पहुंचीं। 

वहां मौजूद लोगों ने बताया कि दो-दो दिन नाले, नालियों की सफाई नहीं होती है। खाली पड़े प्लॉटों में कूड़ाघर बना दिया गया है। गलियों में कई स्थानों पर गंदगी फैली रहती है। पार्कों की झाड़ियां तक नहीं काटी जाती हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button