बरेली
सावन में इश्क की खुमारी पड़ी भारी: चूड़ियां पहनाने प्रेमिका के घर पहुंचा प्रेमी, फिर ऐसे उतरा ‘आशिकी का भूत’

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में सावन महीने में इश्क की खुमारी युवक को भारी पड़ गई। प्रेमिका ने सावन महीने में प्रेमी से चूड़ियां पहनाने की फरमाइश कर दी। फिर क्या, प्रेमी ने उसकी फरमाइश पूरी करने के लिए चूड़ियां खरीदीं और प्रेमिका के घर ही पहुंच गया। चूड़ियां पहनाने से पहले प्रेमिका के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई लगा दी। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया।



