बरेली
Bareilly News: घर में घुसकर 14 साल की लड़की की गोली मारकर हत्या, बिस्तर पर पड़ी मिली लहूलुहान लाश
- [ad_1]

रोती-बिलखती रिया की दादी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के गांव घिलौरा में 14 साल की किशोरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका लाश घर के अंदर में बिस्तर पर पड़ी मिली। दादी ने रंजिश का मामला बताकर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ आंवला ने घटनास्थल का मुआयना कर पीड़ित परिवार से बात की और पुलिस को घटना के खुलासे के निर्देश दिए।
घिलौरा गांव निवासी विजय उर्फ छोटू गुर्जर अपनी पत्नी मनीषा और पांच महीने के बीमार बेटे को लेकर लखनऊ पीजीआई में हैं। घर पर उनकी मां रामसनेहा और बेटी रिया रह रही थीं। रामसनेही के मुताबिक रिया मंगलवार दोपहर पशुओं का चारा लेने गई थी। देर तक नहीं लौटी तो वह उसे देखने खेत पर गईं। वह खेत पर नहीं मिली तो घर लौट आईं।
[ad_2]



