बरेली

Bareilly News: बंद रहीं 43 बैंक शाखाएं, 20 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

Connect News 24

बरेली। बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक के कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सोमवार को 43 शाखाओं में कामकाज नहीं हो सका। इस दौरान करीब 20 करोड़ का लेन-देन प्रभावित हुआ। बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय के एचआरएम राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि बैंक की अधिकतर शाखाओं में मंगलवार को भी हड़ताल रहेगी।

नई भर्ती न करने के विरोध में सोमवार को 43 शाखाओं के कर्मचारियों ने हड़ताल की। बैंकों के बाहर बैंककर्मियों के हड़ताल पर होने का नोटिस चस्पा किया गया। इसके चलते ग्राहकों को निराश होकर लौटना पड़ा। हालांकि बैंक की बाकी शाखाओं में काम-काज होता रहा।

जिले में बैंक की 81 शाखाएं हैं। बैंककर्मियों का कहना है कि हर वर्ष कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं, लेकिन नई नियुक्तियां नहीं हो रही हैं। इसके चलते बैंककर्मी अक्सर ग्राहकों के गुस्से का कारण बन रहे हैं। प्रबंधन को पहले भी मांगपत्र दिया गया है। हड़ताल से पहले भी आगाह किया गया, लेकिन सभी प्रयास विफल होने पर कर्मचारियों को हड़ताल करनी पड़ी।

इस दौरान ऑल इंडिया रीजनल रूरल बैंक इम्प्लॉइज एसोसिएशन के सदस्य हड़ताल रहे, लेकिन बड़ौदा यूपी ग्रामीण ऑफिसर्स फेडरेशन के सदस्यों ने मांगों का समर्थन किया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button