बरेली

Bareilly News: जलभराव से बार-बार टूटती हैं 70 सड़कें, 20 करोड़ का प्रस्ताव तैयार

Connect News 24

बरेली। जिले की 70 सड़कें जलभराव होने से बार-बार टूट जाती हैं। अब लोक निर्माण विभाग जलभराव वाले स्थानों पर सीसी रोड का निर्माण कराएगा। प्राथमिक आकलन के मुताबिक इन मार्गों की लंबाई 150 किलोमीटर है। इसमें 29.18 किलोमीटर हिस्से को सीसी कराए जाने की जरूरत है। इसका प्रस्ताव तैयार है। प्रस्ताव के मुताबिक इसके लिए 20 करोड़ रुपये की जरूरत पड़ेगी।

लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने ऑनलाइन समीक्षा बैठक में सड़कों के गड्ढों और बार-बार सड़कों के क्षतिग्रस्त होने पर नाराजगी जाहिर की थी। इसके बाद मुख्य अभियंता संजय कुमार तिवारी ने सभी अधिशासी अभियंताओं से कहा था कि जलभराव वाले हिस्से में सीसी रोड बनाए जाने के लिए व्यय का आकलन करें। अब प्रस्ताव तैयार है। मंजूरी का इंतजार है। मुख्य अभियंता ने बताया कि प्रस्ताव पर जनप्रतिनिधियों की राय ली जाएगी। उनके क्षेत्र की अगर कोई सड़क रह गई है तो उसे भी शामिल करेंगे। जनप्रतिनिधियों का अनुमोदन मिलने के बाद बजट मंजूर कराया जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button