Bareilly News: बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े शिक्षिका से मोबाइल फोन और चेन लूटी

सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
बरेली में इन्वर्टिस विश्वविद्यालय के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने एक शिक्षिका से मोबाइल और सोने की चेन लूट ली। पीड़िता ने बिथरी चैनपुर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दोनों बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
नवाबगंज के ज्योरा मकरंदपुर निवासी सुनैना सक्सेना शिक्षिका हैं। वह कंपटीशन की तैयारी भी कर रही हैं। बुधवार को वह महाराज अग्रसेन महाविद्यालय से इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी की तरफ पैदल ही जा रही थीं।
ये भी पढ़ें- UP: फलस्तीन के लिए चंदा मांग रहा सिपाही, फेसबुक पर लगाया ऐसा स्टेट्स; एक्स पर लोगों ने की डीजीपी से शिकायत
सुनैना ने बताया कि काली बाइक सवार दो लोग आए और झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन तोड़ ली। उन्होंने विरोध को हाथ आगे बढ़ाया तो इनमें से एक ने हाथ में मौजूद उनका मोबाइल छीन लिया। इसके बाद दोनों बदमाश सुनैना को धक्का देकर फरार हो गए।
सुनैना के मोबाइल फोन में जरूरी डाटा था। सुनैना की तहरीर पर बिथरी चैनपुर थाने में दो अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए हैं।



