बरेली

Bareilly News: सीएफओ, सीएमओ व प्रदूषण विभाग ने नहीं सौंपी रिपोर्ट

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Fri, 17 Nov 2023 12:39 AM IST

बरेली। बिथरी के भोजपुर रामनाथ गांव में बाॅयो गैस प्लांट हादसे की जांच 10 दिन बाद भी पूरी नहीं हो सकी है। जांच अधिकारियों के मुताबिक अग्निशमन, स्वास्थ्य व प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने अभी जांच रिपोर्ट नहीं दी है। निर्माण करा रही फर्म ने भी दस्तावेज नहीं सौंपे हैं।

बाॅयो गैस प्लांट हादसे का संज्ञान लेकर डीएम रविंद्र कुमार ने चार सदस्यीय कमेटी गठित कर तीन दिन में जांच रिपोर्ट मांगी थी। अफसरों ने प्लांट के प्रबंधकों से जरूरी दस्तावेज मांगे थे। दो दिन तक दस्तावेज न मिलने पर प्लांट का औचक निरीक्षण कर मौके पर ही संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए गए थे। इसमें निर्माण करा रही फर्म की ओर से वॉल्व बंद करने में कर्मचारी की ओर से अनदेखी की बात कही गई थी, वहीं प्रबंधन ने निर्माण में किसी तरह के हस्तक्षेप से इन्कार किया था। प्रबंधन से इस बयान के समर्थन में दस्तावेज मांगे गए थे।

एक जांच अधिकारी के मुताबिक अभी तक फर्म ने दस्तावेज नहीं दिए हैं। अग्निमशन, स्वास्थ्य व प्रदूषण नियंत्रण विभाग से भी जांच रिपोर्ट नहीं मिल सकी है। शुक्रवार को रिपोर्ट मिलने पर फाइनल रिपोर्ट तैयार कर जल्द डीएम को सौंपेंगे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button