बरेली

Bareilly News: खेत पर रखवाली करने गए किसान पर जानलेवा हमला, हमलावरों ने मारी गोली

Connect News 24

attackers shot the farmer in Bareilly

घायल किसान
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के थाना फतेहगंज पूर्वी में गुरुवार रात खेत पर फसल की रखवाली कर रहे गांव टिसुआ निवासी किसान मोहम्मद वसीम पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने उसके पैर में गोली मार दी। घायल किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

घायल किसान वसीम ने बताया कि वह फतेहगंज पूर्वी में रहकर खेतीबाड़ी करता है। 15 दिन पहले गांव के असलम और शकील से उसकी कहासुनी हो गई थी, जिसको लेकर आरोपी रंजिश मानने लगे। गुरुवार रात लगभग 12 बजे शकील और असलम ने अपने दो अन्य साथी की मदद से उसे घेरकर गोली चला दी, जिससे उसके पैर में गोली लग गई। 

ये भी पढ़ें- UP News: अतीक की पत्नी शाइस्ता और गुड्डू बमबाज के बारे में मिले सुराग, अशरफ के साले सद्दाम ने उगले कई राज

चीख पुकार सुनकर आसपास के खेतों में मौजूद लोग इकट्ठे हो गए। वहीं आरोपी गोली मारने के बाद फरार हो गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की ओर से दो नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button