बरेली

Bareilly News: शहर में डेंगू का डंक, गांवों में मलेरिया बेकाबू; मरीजों की संख्या 1800 के पार

Connect News 24

Number of malaria patients crosses 1800 in Bareilly

ओपीडी में लगी मरीजों की कतार
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जिले में मलेरिया का प्रकोप पिछले वर्ष से ज्यादा है। यह ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से पांव पसार रहा है। शहर में डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। इसके बाद भी मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए चलाया जा रहा अभियान सिर्फ औपचारिकताओं तक सीमित है। 

मिट्टी के तेल की अनुपलब्धता के कारण पायराथ्रेम दवा का छिड़काव नहीं हो पा रहा है। उसकी जगह लार्वानाशक दवा टेमीफास से काम चलाया जा रहा है। अब तक सिर्फ 68 गांवों में ही डीडीटी का छिड़काव हो पाया है।

मच्छरजनित बीमारियों के लिहाज से बरेली हाईरिस्क जिलों की श्रेणी में है। यहां की स्थिति पर शासन स्तर से नजर रखी जा रही है। इसके बाद भी मलेरिया बेकाबू हो रहा है। मलेरिया विभाग ने एक सप्ताह के अभियान के दौरान 15 ब्लॉकों में 42 हजार बुखार पीड़ितों की जांच कराई तो 354 लोग मलेरिया से पीड़ित मिले। पिछले वर्ष सर्वाधिक प्रभावित रहे शेरगढ़ के चार, मीरगंज के 47 और फतेहगंज ब्लॉक के 17 गांवों में डीडीटी का छिड़काव हो सका है।

ये भी पढ़ें- स्वामी प्रसाद मौर्य पर कार्रवाई की मांग: महंत ने कहा- अगर पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट तो करेंगे अनशन


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button