बरेली

Bareilly News: भोजन और जल को न करें बर्बाद

Connect News 24

बरेली। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, इज्जतनगर में विश्व खाद्य दिवस पर भोजन और जल को बर्बाद न करने का आह्वान किया गया। मुख्य अतिथि एवं संस्थान के संयुक्त निदेशक कैडराड ने कहा कि विश्व खाद्य दिवस-2023 की थीम जल ही जीवन है, जल ही भोजन है का उद्देश्य पृथ्वी पर जीवन के लिए पानी की भूमिका और भोजन की नींव के रूप में पानी के महत्व को उजागर करना है। वर्तमान एवं भविष्य की आवश्यकता को समझते हुए पानी और खाद्य पदार्थों को बर्बाद न करें। इसके लिए आसपास के लोगों को भी प्रेरित करें।

संयुक्त निदेशक, शैक्षणिक डाॅ. एसके सिंह, संयुक्त निदेशक, प्रसार शिक्षा डाॅ. रूपसी तिवारी ने उतना ही भोजन लें जितना खा सकें। सामूहिक भोज और रेस्टोरेंट में इसका पालन करें। विभागाध्यक्ष पशुधन उत्पाद प्रौद्योगिकी डाॅ. अरूप सेन ने बताया कि पेंटिंग, निबंध व एक मिनट में ज्यादा से ज्यादा फल खाने की प्रतियोगिता कराई गई। संचालन डाॅ. नेहा ठाकुर ने किया। डाॅ. गीता चौहान डाॅ. प्रिंस देवदासन, डाॅ.एके विश्वास, डाॅ. देवेंद्र कुमार, डाॅ. तनवीर अहमद, डाॅ. सुमन तालुकदार तथा डाॅ. सागर चंद्र उपस्थित रहे। विजयी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button