बरेली

Bareilly News: दिव्यांगजनों को बांटे उपकरण, सांकृतिक कार्यक्रम भी हुए

Connect News 24

बरेली। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर जीवनधारा पुनर्वास एवं शोध संस्थान एवं आईएमए की ओर से ‘हम भी हैं’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। इसमें मूकबधिर बच्चों के लिए संवादों का प्रदर्शन संस्थान की सांकेतिक भाषा इंटरप्रेन्योर भगवती मोकाकुड ने किया। शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। डॉ. अमिताभ मिश्रा, डॉ. एसपी अग्रवाल, डॉ. रविश अग्रवाल, डॉ. वीके चावला, डॉ. राका चावला और संस्थान की निदेशिका शास्वती नंद का सहयोग रहा।

नावल्टी चौराहा स्थित आदर्श जिला दिव्यांग पुर्नवास केंद्र में 20 ट्राई साइकिल, 15 कान की मशीन सहित बैसाखी आदि का वितरण किया गया। दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी चमन सिंह ने योजनाओं की जानकारी दी। जनसेवा टीम के अध्यक्ष पम्मी खान वारसी, दिव्यांग सशक्तीकरण अधिकारी बरेली मंडल ऋतुराज सिंह, मनीष बंसल, सादिक हुसैन, नीरज शर्मा, अशोक कुमार माली मौजूद रहे।

रोटरी क्लब बरेली नार्थ और पूजा सेवा संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी चमन सिंह व विशिष्ट अतिथि पूर्व रोटरी गवर्नर एवं दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड के सदस्य पीपी सिंह रहे। सचिव मोहित खन्ना ने लक्ष्य स्मारिका भेंट की। कार्यक्रम में अध्यक्ष राजेश सेठ, गुलशन अरोड़ा, मालती देवी, एनके कोहली, प्रधानाचार्य राखी सागर उपस्थाति रहीं। संचालन अशोक गुप्ता ने किया।

हरुनगला के उच्च प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में दिव्यांग बच्चों के लिए सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा प्रतियोगिताएं हुईं। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी तौसीफ अहमद, समेकित शिक्षा की जिला समन्वयक शिल्पी श्रीवास्तव मौजूद रहीं। संचालन संजीव त्रिपाठी ने किया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button