बरेली

Bareilly News: हजियापुर में सड़कों पर बह रहा सीवर का गंदा पानी

Connect News 24

बरेली। हजियापुर और चकमहमूद की सीमा पर जलनिकासी के इंतजाम ध्वस्त हैं। अवैध तरीके से प्लाॅटिंग हुई। तालाब पट गए। नाले गुम गए। अब सकलैनी मदरसे के आसपास सड़क पर गंदा पानी बह रहा है। पार्षद ने आवाज उठाई तो नगर निगम के अफसर वार्ड में पहुंचे। सर्वे किया पर मामला फाइलों से आगे नहीं बढ़ सका।

हजियापुर वार्ड में 500 से अधिक परिवार रहते हैं, जो किसी न किसी वजह से सकलैनी गली में आते-जाते रहते हैं। गंदे पानी से होकर गुजरना उनकी मजबूरी है। बारिश में स्थिति और बिगड़ जाती है। नागरिकों ने बताया कि जलनिकासी ने होने से गलियां टूट रही हैं। अगर वार्ड में सीवर लाइन पड़ जाए तो घरों का गंदा पानी सड़कों पर नहीं आएगा। पार्षद निगहत परवीन ने बताया कि उनका काम जनसमस्याओं को सदन में उठाना है, जो मैंने किया। अफसरों का निरीक्षण भी करा दिया है। अब काम नगर निगम को काम कराना है। टूटी सड़कों के एस्टीमेट बने पर सड़कें नहीं बन सकीं।

वर्जन

हजियापुर में जब तक नाला नहीं बन रहा है, तब तक के लिए जलनिकासी का इंतजाम कराएंगे। निर्माण विभाग से नाले के संबंध में जानकारी ली जाएगी ताकि समस्या का समाधान हो सके। -अजीत कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त

डेढ़ साल से हाल बेहाल

डेढ़ वर्ष से यही हाल है। वार्ड में विकास का कोई काम नहीं हुआ। हम सब परेशान हो रहे हैं। – शाहरोज

जलभराव के बीच बच्चों-बूढ़ों का निकलना मुश्किल होता है। ई-रिक्शा में बैठकर घर से निकलते हैं। – सलीम

हम लोग पार्षद के सामने मुद्दा उठा चुके हैं। पार्षद कहती हैं कि मैं सदन में आपकी समस्या उठा चुकी हूं। – हाजरा बी

बारिश में 500-700 परिवार प्रभावित होते हैं। चार घंटे तक वाटर कर्फ्यू के हालात रहते हैं। – मोहम्मद इरफान

जलनिकासी न होने से ये सड़कें टूटीं

– खजूर वाली मस्जिद के सामने सड़क का 80 मीटर हिस्सा उखड़ गया।

– माॅडल टाउन पुलिस चौकी से हजियापुर को जाने वाला मुख्य मार्ग बारिश में टूटा।

– हजियापुर चुंगी से दुर्गा मंदिर मार्ग का 150 मीटर हिस्सा टूट गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button