बरेली

Bareilly News: सीसीटीवी से होगी बरातघरों की निगरानी, अवैध पार्किंग पर कटेंगे चालान

Connect News 24

बरेली। स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत नगर निगम के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरों से बरातघरों को कवर किया जाएगा। अवैध पार्किंग पर सीधी नजर रहेगी। रिकाॅर्डिंग के आधार पर चालान कटेंगे। बरात चढ़त की रस्म 30 मिनट में पूरी हुई या नहीं, इसका भी पता लग जाएगा।

मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने बताया कि बरातघरों के अवैध कब्जों पर रविवार को भी प्रशासन का बुलडोजर चला। प्रशासन की तीन टीमों ने पीलीभीत बाइपास और बदायूं रोड पर बरातघरों के सामने बने अस्थायी द्वार हटवाए। सार्वजनिक जमीन पर लॉन के निर्माण को बुलडोजर से ढहाया गया। बरातघर संचालकों को 100 मीटर के दायरे में द्वारचार के लिए स्थान चयनित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि 30 मिनट के अंदर बरात चढ़त की रस्म पूरी हो जाए।

इन बरात घरों के द्वार हटवाए गए

मंडलायुक्त ने बताया कि रविवार को प्रशासन की टीम ने पीलीभीत बाइपास रोड पर किंग हेरिटेज लॉन, दिव्यानी लॉन, फ्लोरा गार्डन, आरिफ लॉन, स्पर्श लॉन, मन्नत लॉन और बदायूं रोड पर आलीशान बैंक्वेट हॉल, कुंवर रिसॉर्ट, शिव स्वयंवर पैलेस, श्रेया बरातघ के अस्थायी गेट व अतिक्रमण को हटवाया गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button