बरेली

Bareilly News: पुरानी पेंशन के लिए हवन पूजन… एनपीएस स्वाहा के नारे लगाए

Connect News 24

Havan puja for old pension... raised slogans of NPS Swaha

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर बैठक करते ट्रेड यूनियन के पदाधिकारी – अमर उजाला

बरेली। राज्य और केंद्र सरकार के कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन के लिए आवाज बुलंद की। सद्बुद्धि यज्ञ करते हुए न्ज्ञेपेंशन स्कीम (एनपीएस) स्वाहा के नारे लगाए। विधायकों और सांसद को पेंशन दिए जाने पर सवाल किए कहा, जब कर्मचारियों को पेंशन नहीं मिल रही है तो जनप्रतिनिधियों को क्यों मिल रही है।

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने लोक निर्माण विभाग परिसर में ओपीएस महायज्ञ किया। इसमें मोर्चा के जिला संयोजक रामलाल कश्यप, आलोक चौहान, जितेंद्र कुमार पाठक, संजीव पाल ने भाग लिया। विभिन्न विभागों के कर्मचारी एवं मोर्चा के पदाधिकारियों ने मंत्र उच्चारण कर सरकार के शुद्धिकरण की अपेक्षा करते हुए आहुतियां डालीं। पुरानी पेंशन की जय हो, नई पेंशन स्वाहा, शेयर बाजार का नाश हो का नारा भी गूंजा। रविंद्र कश्यप, पटेल जितेंद्र गंगवार, राजेंद्र सिंह कोली, कमलेश सागर, ओम प्रकाश गंगवार, जोगेंद्र सिंह, संतोषी देवी सागर, विमला वर्मा, शिवानी की भागीदारी रही।

न्यूनतम पेंशन साढ़े सात हजार रुपये की मांग

बरेली। ईपीएस राष्ट्रीय संघर्ष समिति की बैठक दोपहर 12 बजे पुराने बस स्टैंड पर हुई। इसमें चार दिसंबर को डीएम को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। वहीं, सात दिसंबर को रामलीला मैदान दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन को सफल बनाने की तैयारी की गई। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने 7500 रुपये महीने न्यूनतम पेंशन देने की मांग उठाई। समिति के जिला सचिव रामप्रकाश शर्मा ने बताया कि न्यूनतम पेंशन समेत चार मांगों को लेकर प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा जा चुका है। उम्मीद है कि विचार होगा। अन्यथा कर्मचारी लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाते रहेंगे। ब्यूरो


कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन को हक बताया

बरेली। ट्रेड यूनियंस फेडरेशन की बैठक हाइडिल गेस्ट हाउस में हुई। उप महामंत्री गीता शांत ने पुरानी पेंशन को हक बताते हुए कहा कि हर बुजुर्ग को पेंशन मिलनी चाहिए। उपाध्यक्ष ध्यान चंद्र मौर्या ने पुरानी पेंशन बहाली को आवश्यक बताया। ऑटो रिक्शा चालक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह ने ऑटो चालकों के उत्पीड़न का मुद्दा उठाया। कार्यवाहक अध्यक्ष डाॅ. अंचल अहेरी ने पुरानी पेंशन पूरे देश के कर्मचारियों के लिए लागू करने की मांग की। बादाम सिंह और प्रतिमा सिंह को क्रमवार उपाध्यक्ष और संगठन मंत्री बनाया गया। अध्यक्षता मुकेश सक्सेना ने की। कर्मचारी नेता अवतार सिंह ने कहा कि बिजली विभाग में स्थायी कर्मचारियों की भर्ती जरूरी है। संचालन उप महामंत्री ललित चौधरी ने किया। महामंत्री संजीव मेहरोत्रा, दिनेश सक्सेना, जितेंद्र मिश्रा, आमिर खां, रुचिका वर्मा, प्रियंका आदि ने विचार व्यक्ति किए। ब्यूरो

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर बैठक करते ट्रेड यूनियन के पदाधिकारी - अमर उजाला

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर बैठक करते ट्रेड यूनियन के पदाधिकारी – अमर उजाला


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button