बरेली

Bareilly News: कार में 61 लाख रुपये ले जाता पकड़ा गया फरीदपुर का सराफ

Connect News 24

बरेली। फरीदपुर के सराफ को स्टेटिक टीम ने कार में 61 लाख रुपये ले जाते पकड़ लिया। सराफ के हिसाब न दे पाने पर रकम राजकीय कोषागार में जमा कराकर आयकर विभाग को सूचना दी गई।

सोमवार शाम एसएसटी टीम नकटिया में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। मजिस्ट्रेट आनंद सागर और दरोगा आजाद कुमार की संयुक्त टीम ने कार रोककर चेक की। इसमें पीछे पिट्ठू बैग में 61 लाख रुपये रखे मिले। गाड़ी ऋषभ जायसवाल चला रहे थे। पता लगा कि वह सराफा कारोबारी हैं और फरीदपुर के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी सराफ धर्मवीर जायसवाल के बेटे हैं।

जानकारी पर कैंट इंस्पेक्टर बलवीर सिंह भी पुलिस चौकी पहुंच गए। उन्होंने जानकारी मांगी पर इस रकम को कारोबार संबंधी बताने के अलावा ऋषभ जायसवाल कोई प्रपत्र उपलब्ध नहीं करा पाए। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि रकम कोषागार में रखवाई गई है। अगर सराफ उसके बारे में आयकर टीम को साक्ष्य नहीं दे सके तो उसे प्रशासन जब्त कर लेगा।

लाखों के गबन के आरोपी हैं ऋषभ के पिता

फरीदपुर। बरेली में 61 लाख की रकम के साथ पकड़े गए ऋषभ के पिता धर्मवीर जायसवाल पुलिस के रिकॉर्ड में गबन व धोखाधड़ी के आरोपी हैं। कस्बे में सराफ चंदन वर्मा के खिलाफ 19 महिलाओं ने करोड़ों रुपये के जेवर हड़पने की रिपोर्ट पिछले साल दर्ज कराई थी। पुलिस ने जब चंदन को पकड़ा तो उसने भी पुलिस को तहरीर दे दी। उसने बताया कि जो गहने गिरवी रखे हुए थे। उसने अपने पार्टनर धर्मवीर जायसवाल समेत एक अन्य कारोबारी के यहां उनको गिरवी रख दिया था। धर्मवीर आदि पर उसका काफी रुपया था, जिसे वे वापस नहीं कर रहे हैं। इस कारण वह महिलाओं के गहने नहीं दे पा रहा है। पुलिस ने नवंबर 2022 में चंदन वर्मा की तहरीर पर सराफ धर्मवीर जायसवाल समेत दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की थी। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button