Bareilly News: बरेली में खपा रहे थे झारखंड की स्मैक, चार गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 25 Nov 2023 01:11 AM IST
फतेहगंज पश्चिमी। झारखंड से स्मैक लाकर बरेली में खपा रहे चार तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से 47 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।
थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने बताया कि सूचना मिली थी कि कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती निवासी वासु हसन और शेरगढ़ थाना क्षेत्र के मवई काजियान निवासी सलीम, फहीम और भूरा को स्मैक सप्लाई कर रहे हैं। पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। एक मजार के पास चारों पुलिस के हत्थे चढ़ गए। शेरगढ़ के तस्करों की तलाशी लेने पर उनके पास से 47 ग्राम स्मैक बरामद हुई। थाने लाकर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि सलीम झारखंड से स्मैक मंगवाता है। वासु स्मैक को बिकवाने का काम करता है। फहीम और भूरा को शेरगढ़ से बुलाकर वासु व सलीम स्मैक बेच रहे थे। आरोपी वासु व सलीम पर पहले से 10 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने एक और मुकदमा दर्ज कर चारों आरोपियों को जेल भेज दिया।
तस्कर शराफत के गुर्गे हैं वासु और सलीमवासु और सलीम दोनों ही चर्चित स्मैक तस्कर शराफत हुसैन के गुर्गे बताए जा रहे हैं। थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि वासु स्थानीय छुटभैये तस्करों को संरक्षण देने के लिए उनसे अतिरिक्त रकम भी लेता है। वह खुद को समाजसेवी के तौर पर प्रचारित करता है और पुलिस से अपने संबंध होने का वास्ता देकर रौब जमाता है। इसकी अलग से जांच चल रही है।



