बरेली

Bareilly News: सीलिंग की जमीन से हटाया अवैध कब्जा

Connect News 24

Illegal encroachment removed from ceiling land

पीलीभीत बाईपास पर कब्जे से मुक्त कराई सीलिंग की जमीन।

बरेली। जिला प्रशासन और बरेली विकास प्रधिकरण (बीडीए) की संयुक्त टीम ने मंगलवार को पीलीभीत बाईपास स्थित निजी अस्पताल के पास सीलिंग की जमीन से अवैध ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई को रुकवाने के लिए कई रसूखदारों के कॉल भी आए, पर टीम अपना काम करती रही।

पूर्व में जनसुनवाई पोर्टल पर पीलीभीत बाईपास बिहारमान नगला के पास गाटा संख्या 419, 423, 425 में अतिरिक्त घोषित सीलिंग की भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया था, जिसकी शिकायत हुई थी। राजस्व निरीक्षक को स्थलीय निरीक्षण के लिए भेजा था। रिपोर्ट में संबंधित गाटा संख्या के कुछ अंश पर व्यावसायिक गतिविधि, निर्माण कार्य का पता चला।

साथ ही, सीलिंग की करीब 576 वर्गमीटर भूमि के 125 वर्ग मीटर भूमि पर बाउंड्री के जरिये कब्जा करने की पुष्टि हुई थी। शेष भूमि बाईपास निर्माण में जा चुकी है। अवैध कब्जा हटाने को लेकर जिलाधिकारी की संस्तुति के बाद तहसीलदार रामनयन सिंह के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान स्थानीय थाने की पुलिस और बीडीए की टीम मौजूद रही।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button