बरेली

Bareilly News: बारिश से अंडरग्राउंड लाइन में फाॅल्ट, पेड़ गिरने से लाइन क्षतिग्रस्त

Connect News 24

बरेली। हारुन नगला सब स्टेशन की 33 केवी लाइन पर पेड़ गिरने और जगतपुर सब स्टेशन की आंडरग्राउंड लाइन में फाॅल्ट होने से करीब 25 हजार घरों की बिजली गुल हो गई। इससे करीब डेढ़ लाख उपभोक्ता प्रभावित हुए। दोनों उपकेंद्रों से जुड़े इलाकों में 2:00 से 3:00 घंटे तक बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी। सुबह के समय कटौती के कारण ऑफिस और दुकानों पर पाने वाले लोगों को समस्या हुई।

बृहस्पतिवार रात तेज हवा और बारिश के कारण बिजली लाइनों में आई खराबी को पूरी तरह दूर नहीं किया जा सका था। इस बीच शनिवार सुबह बारिश शुरू हो गई। बारिश और हवा के कारण सुबह करीब नौ बजे हारुन नगला आने वाली 33 केवी की लाइन पेड़ की टहनी गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई। इस इलाके में सुबह 9:00 बजे ठप हुई बिजली आपूर्ति 11:00 बजे के बाद सुचारू हो सकी। इधर, बारिश के बीच जलभराव होने से जगतपुर सब स्टेशन की अंडरग्राउंड लाइन में सुबह करीब 11:30 बजे फाल्ट हो गया। इससे इलाके की आपूर्ति ठप हो गई। यहां भी दोपहर करीब 1:00 बजे आपूर्ति सुचारू हो सकी।

उपभोक्ताओं का कहना है कि करीब 3:00 घंटे आपूर्ति ठप रही। दूसरी ओर बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि करीब 2:00 घंटे ही आपूर्ति बाधित रही। अधिशासी अभियंता गौरव शुक्ला ने बताया दोनों स्थानों पर समय से आपूर्ति सुचारू कर दी गई। 1:30 से 2:00 घंटे ही आपूर्ति बाधित रही।

शहर के कई अन्य इलाकों में भी बना रहा बिजली संकट

बरेली। शुक्रवार रात और शनिवार दिन में शहर के कई अन्य इलाकों के लोगों को भी बिजली संकट का सामना करना पड़ा। शुक्रवार रात 33/11 सिविल लाइंस प्रथम सब स्टेशन के 11 केवी शहरी बेसू-टू फीडर की लाइन का केबल बॉक्स जलने के कारण बाधित हुई बिजली आपूर्ति के कारण शनिवार को भी समस्या बनी रही। डीडीपुरम, हारुन नगला फीडरों से जुड़े कीर्ति नगर, संजय नगर, माडल टाउन, ब्रह्मपुरा, रामगंगा नगर इलाकों के लोगों को भी 1:00 से 2:00 घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button