बरेली

Bareilly News: पशुधन मंत्री का किसानों पर मुकदमा कराना देश का दुर्भाग्य

Connect News 24

बरेली। रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र से सपा विधायक और मुख्य सचेतक विधानमंडल दल मनोज पांडेय ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पशुधन मंत्री की ओर से किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराना देश का दुर्भाग्य है। प्रदेश का किसान बदहाल है। सांड़ फसलें चौपट कर रहे हैं और जान भी ले रहे हैं। गोशालाओं का बुरा हाल है।

आईएमए हॉल में मंगलवार को होने वाले प्रबुद्ध मतदाता सम्मेलन में शामिल होने आए मनोज पांडेय सोमवार को मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा, खाद महंगी, बिजली महंगी, किसानों को फसलों की सही कीमत नहीं मिल रही। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा सरकार भूल गई।

अन्नदाता, युवा, बेरोजगार सभी महंगाई की मार झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह से फेल हो चुकी है। इस दौरान मयंक शुक्ला माेंटी, समर्थ मिश्रा, नमन मिश्रा, अतुल पाराशरी आदि भी रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button