Bareilly News: नवागत डीएम रविंद्र कुमार ने संभाला चार्ज, बोले- शासन की नीति के मुताबिक ही करेंगे काम

बरेली के नवागत डीएम रविंद्र कुमार
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के नवागत डीएम रविंद्र कुमार ने मंगलवार को चार्ज संभाल लिया है। उन्होंने चार्ज लेने के बाद कलक्ट्रेट में अभिलेखागार, प्रशासनिक कार्यालय स्टोर आदि कार्यालयों का निरीक्षण किया। विभागों के कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नवागत डीएम ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि वह शासन की नीतियों के मुताबिक ही काम करेंगे।
डीएम ने कहा कि जो सरकार की प्राथमिकता है, वही जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। सरकारी योजनाओं को समय पर पूरा कराया जाएगा। जनमानस की शिकायतों का प्रभारी तरीके से निपटाया जाएगा। कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रहे, इस पर फोकस रहेगा। यह भी प्रयास रहेगा कि जिले में विकास की रफ्तार तेज होने के साथ ही लोगों को रोजगार भी मिले।



