बरेली

Bareilly News: जिले के 2,546 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, अब पीएम करेंगे संवाद

Connect News 24

बरेली। जिले के सभी परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास बना दी गई है। बरेली प्रदेश का पहला जिला है कि जिसके सभी 2,546 सरकारी विद्यालय स्मार्ट क्लास से लैस हैं। अब स्मार्ट क्लास और जिले की पठन-पाठन व्यवस्था को लेकर प्रधानमंत्री जिले की दो शिक्षिकाओं से संवाद करेंगे।

पहली अप्रैल 2022 को जिले के सिर्फ 741 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास थी। अब सभी विद्यालय स्मार्ट क्लास से लैस हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आकांक्षी ब्लाकों के साथ 30 सितंबर को संवाद करेंगे। प्रदेश में सिर्फ बरेली को पीएम ने वर्चुअल संवाद के लिए चुना है। राजकीय इंटर कॉलेज बरेली स्थित स्मार्ट ऑडिटोरियम में जिले के आकांक्षी विकास खंडों के 211 शिक्षक/ शिक्षिकाएं तथा निपुण बच्चे प्रतिभाग करेंगे।

पीएम से बातचीत को लेकर शिक्षक और शिक्षिकाओं के साथ बच्चे भी उत्साहित हैं। डीएम ने राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचकर वर्चुअल संवाद की तैयारियों को परखा। बीएसए संजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्येक बच्चे को रोज डेढ़ घंटे स्मार्ट क्लास में देना है। इससे बच्चों को पढ़ने और सीखने में आसानी होगी।

पीएम से रूबरू होंगी दो शिक्षिकाएं

संवाद के दौरान सहायक अध्यापिका सारिका व रंजना अग्रवाल पीएम से रूबरू होंगी। पीएम यदि जिले की शिक्षण व्यवस्था से जुड़ा कोई सवाल पूछते हैं तो ये जवाब देंगी।

कोट

स्मार्ट क्लास के लिए टाइम टेबल तैयार करा रहे हैं। प्रत्येक कक्षा के विद्यार्थी का एक पीरियड स्मार्ट क्लास में बीते। उसे ऑडियो-वीडियो के जरिये बेहतर तरीके से विषय को समझने का अवसर मिले, यही स्मार्ट क्लास का मकसद है। मेरी जानकारी के मुताबिक यूपी का यह एक मात्र जनपद है जिसके सभी सरकारी विद्यालय स्मार्ट क्लास से लैस हो गए हैं। – जग प्रवेश, मुख्य विकास अधिकारी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button