Bareilly News: सैन्य क्षेत्र में 5.58 करोड़ की लागत से बनेगा वेतन लेखा कार्यालय, रसिका चौबे ने किया शिलान्यास

वित्तीय सलाहकार रसिका चौबे
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के जाट रेजिमेंटल सेंटर में बृहस्पतिवार को वेतन लेखा कार्यालय के नए भवन का भूमि पूजन और शिलान्यास हुआ। एमईएस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि 5.58 करोड़ के बजट से इसका निर्माण साल भर में पूरा कराया जाएगा। वित्तीय सलाहकार रसिका चौबे ने वेतन लेखा कार्यालय के सभी अफसरों और कर्मियों को जाट सैनिकों के वेतन, पेंशन से संबंधित कार्य को बेहतर तरीके से किए जाने पर सराहा।
उन्होंने बताया कि इस माह जाट रिकॉर्ड सेंटर देश के 48 पीओ में अव्वल रैंक हासिल करने में सफल रहा है। पेंशनर्स को स्पर्श प्रोग्राम संबंधी जानकारियां साझा कीं। उन्होंने कहा कि स्पर्श सेंटर को अब पीओ से जोड़ा जा रहा है। अब तक देश के 32 लाख पेंशनर्स में से 22 लाख स्पर्श पर पंजीकृत हो चुके हैं।
UP Nikay Chunav 2023: बरेली में सपा के मेयर प्रत्याशी संजीव सक्सेना ने वापस लिया नामांकन
सैनिकों की मदद के लिए जिला सैनिक कल्याण बोर्ड और कॉमन सर्विस सेंटर की भी सेवाएं ली जा रही हैं। नई सेवाओं में आईएएफ का संचालन, लोकल ऑडिट स्टाफ के कार्यों की निगरानी और खामियां दूर कर बेहतर बनाने, भवनों के निर्माण और उसकी मरम्मत कराने, ट्रांसफर, पोस्टिंग, एसएएस, एवीएल सिस्ट को बेहर बनाया जा रहा है। इस दौरान उप नियंत्रक जेसी त्रिपाठी, सहायक नियंत्रक मनोज कुमार, वरिष्ठ लेखाधिकारी समीर कुमार, प्रशांत सक्सेना, संजय तिग्गा, कमल कालरा, एसके दीक्षित, यूके प्रसाद अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान भारतीय रक्षा लेखा सेवा की रक्षा सेवा वित्तीय सलाहकार एवं महानियंत्रक रसिका चौबे, नियंत्रक बीर सिंह नेगी, वीएसएम से सम्मानित चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल अनिल चंदेल, संयुक्त नियंत्रक अश्विनी कुमार पांडेय अन्य सैन्य अफसर मौजूद रहे।



