बरेली

Bareilly News: राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में पार्टी की जीत पर झूम उठे भाजपाई, मिठाई बांटी, आतिशबाजी की

Connect News 24

BJP workers celebrated BJP victory in assembly elections

एक-दूसरे को मिठाई खिलाते भाजपा कार्यकर्ता
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत पर रविवार को बरेली में भाजपाई खुशी से झूम उठे। भाजपा नेताओं ने खुशी में मिठाई बांटी। आतिशबाजी की गई। पीलीभीत, बदायूं और शाहजहांपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। 

तीन राज्यों में जैसे ही भाजपा उम्मीदवारों ने बढ़त बनाई वैसे ही कार्यकर्ता और स्थानीय नेता उत्साहित हो गए। दोपहर तक स्पष्ट जीत के संकेत सामने आए तो जोश और बढ़ गया। जश्न मनाया जाने लगा। चुनाव नतीजों पर भाजपा कार्यकर्ता एक-दूसरे बधाई देने में व्यस्त रहे। दिग्गज नेताओं ने कहा कि अब स्पष्ट है कि 2024 में भी भाजपा जीतकर आएगी। केंद्र में फिर से सरकार बनाएगी। जीत श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया गया। 

बरेली के महापौर डॉ. उमेश गौतम, कैंट क्षेत्र के विधायक संजीव अग्रवाल, भाजयुमो के क्षेत्रीय मंत्री रुद्र लक्ष्मीकांत अवस्थी, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, जिला मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, बंटी ठाकुर आदि की भागीदारी रही। महिला मोर्चा और भाजपा के विभिन्न अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी खुशी मनाई। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button