बरेली
VIDEO : तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर झूम उठे पार्टी के कार्यकर्ता, मिठाई बांटी, जमकर की आतिशबाजी
राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत पर रविवार को बरेली में भाजपाई खुशी से झूम उठे। भाजपा नेताओं ने खुशी में मिठाई बांटी। आतिशबाजी की गई। तीन राज्यों में जैसे ही भाजपा उम्मीदवारों ने बढ़त बनाई वैसे ही कार्यकर्ता और स्थानीय नेता उत्साहित हो गए। दोपहर तक स्पष्ट जीत के संकेत सामने आए तो जोश और बढ़ गया। आंवला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। नवाबगंज में ब्लॉक प्रमुख प्रज्ञा गंगवार के कैंप कार्यालय पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए भाजपा की जीत पर खुशी मनाई।



