Bareilly News: दुष्कर्म पीड़िता ने दी आत्मदाह की धमकी
देवरनियां। दुष्कर्म के मामले में आरोपियों पर कार्रवाई न होने से नाराज दुष्कर्म पीड़िता ने आत्मदाह की धमकी दी। साथ ही पुलिस पर पांच लाख रुपये लेकर आरोपियों को बचाने का आरोप भी लगाया। हालांकि, इन आरोपों को थाना प्रभारी ने गलत बताया है।
पीड़िता ने न्याय के लिए पुलिस कप्तान, एसपी देहात के अलावा जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायती पत्र दिया है। बताया कि 31 जुलाई को उसने दानिश अली समेत पांच आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म व मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था मगर पुलिस ने अब तक मात्र एक आरोपी दानिश के पिता को जेल भेजकर इतिश्री कर ली। बाकी आरोपी खुले घूम रहे हैं। आरोप है कि रिश्वत लेकर इंस्पेक्टर और विवेचक आरोपियों को संरक्षण दे रहे हैं। जबकि, पीड़िता को अपमानित कर थाने से भगा दिया जाता है। कहा कि इंसाफ न मिलने पर वह आत्मदाह कर लेगी। उसकी मौत के जिम्मेदार इंस्पेक्टर और दरोगा होंगे।
इंस्पेक्टर देवरनियां देवेंद्र सिंह धामा ने बताया कि पीड़िता की कानून के तहत से मदद की जा रही है। जांच अभी चल रही है लेकिन पुलिस पर दबाव बनाने के लिए पीड़िता गलत आरोप लगा रही है।



