बरेली

Bareilly News: सेक्रेड हार्ट स्कूल की टीम ने क्विज में मारी बाजी

Connect News 24

बरेली। बीबीएल स्कूल अलखनाथ ब्रांच में मंगलवार को केके अग्रवाल मेमोरियल मंडलीय अंतर्विद्यालयीय सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें मंडल की आठ स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया। सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम अव्वल रही। मदर एथेना स्कूल बदायूं दूसरे और दयावती मोदी एकेडमी रामपुर की टीम तीसरे स्थान पर रही।

प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डाॅ. श्यामेश शर्मा, डाॅ. अल्पना जोशी व प्रशासक दीपक गुप्ता ने किया। इसमें बेदी इंटरनेशनल स्कूल बरेली, ब्लूमिंग डेल स्कूल बदायूं, जीआरएम स्कूल डोहरा रोड, हार्टमैन काॅलेज बरेली, दयावती मोदी एकेडमी रामपुर, मदर एथेना स्कूल बदायूं, पद्मावती एकेडमी बरेली, सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरेली ने हिस्सा लिया। पांच राउंड की प्रतियोगिता में एक-एक कर टीमें बाहर होती रहीं। अंत में सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम ने बाजी मारी। प्रथम तीन स्थान पर आने वाली टीमों को प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। दर्शकों ने भी विजेता टीम से सवाल पूछे। इसके बाद हर टीम के सहयोगी शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।

प्रधानाचार्य डॉ. श्यामेश शर्मा ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को पंख देकर उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य रहा। विद्यालय के प्रबंधक सर्वेश कुमार अग्रवाल कहा कि बच्चों को प्रेरित करके उन्हें सुयोग्य नागरिक के रूप में विकसित करना ही इस क्विज का प्रमुख उद्देश्य था। डॉ. सीमा अग्रवाल, माधवी अग्रवाल, डाॅ. नविता मेहरोत्रा, सविता अग्रवाल, अजय कुमार, अभिषेक शर्मा, सारिका गुरुंग, पुष्पेंद्र पटेल, बबिता अग्रवाल समेत अन्य मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button