बरेली

Bareilly News: सराफ के नौकर को बस में नशा देकर उड़ाए सोने के जेवर

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Fri, 01 Sep 2023 02:33 AM IST

बरेली। सराफ के नौकर को बस में नशा देकर जहरखुरानी गिरोह के सदस्य ने 20 लाख रुपये के सोने के जेवर उड़ा दिए। सराफ ने किला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

जनकपुरी निवासी प्रेरणव खंडेलवाल की आलमगिरीगंज में सराफा की दुकान है। उनकी दुकान पर जकाती मोहल्ले का अमन रस्तोगी काम करता है। अमन दुकान का माल लेने दिल्ली गया था। वह 20 लाख रुपये के जेवर लेकर गाजियाबाद के कौशांबी बस अड्डे से बरेली की बस में बैठा था। एक संदिग्ध व्यक्ति अमन के पास आकर बैठ गया और उसे खिलाने-पिलाने की कोशिश करने लगा। शक होने पर अमन ने उससे दूरी बना ली। मोगा ढाबे पर बस रुकी तो संदिग्ध व्यक्ति ने अमन को जबरन चाय दे दी। इसके बाद सराफ ने अमन को फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। बस मिनी बाईपास पर पहुंची तो सराफ ने अमन को नशे की हालत में नीचे उतारा। अमन के पास जेवर भी नहीं थे। एक पार्सल में सिर्फ दो लाख रुपये के जेवर बचे थे। होश में आने पर अमन ने घटना के बारे में बताया। सराफ ने किला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button