Bareilly News: सेंट्रल जेल में बंद शाहजहांपुर के कैदी की बीमारी से मौत, हत्या के मामले में काट रहा था सजा

बरेली सेंट्रल जेल
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली सेंट्रल जेल में बंद शाहजहांपुर के थाना कांट के गांव अमोरा निवासी 64 वर्षीय कैदी राम अवतार की मौत हो गई। राम अवतार के बेटे डब्लू ने बताया कि चार साल से पिता बरेली सेंट्रल जेल में हत्या के मामले में सजा काट रहे थे।
परिवार के लोगों को शनिवार रात जेल से फोन पर सूचना मिली कि राम अवतार की तबीयत खराब है। इसकी जानकारी मिलते ही परिवार के लोग बरेली पहुंचे।
इलाज के दौरान जिला अस्पताल में राम अवतार ने दम तोड़ दिया। जानकारी पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि राम अवतार कई दिनों से बीमार चल रहा था।



