Bareilly News: विद्यार्थियों से साझा कीं संघर्ष और सफलता की कहानियां
बरेली। अमर उजाला और इनफिनिटी की ओर से चल रहे कार्यक्रम नई दिशा के दूसरे दिन सिद्धि विनायक इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों को आवश्यक जानकारी दी गई। कार्यक्रम का आगाज अमर उजाला के साथ इनफिनिटी पर्सनैलिटी डेवलपमेंट की ग्लोबल सीईओ भावना जुनेजा ने किया।
भावना जुनेजा ने सभी विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास, साक्षात्कार, संवाद, स्व प्रेरणा और कॅरिअर निर्माण जैसे अहम बिंदुओं पर बेहतर जानकारियां साझा कीं। विषय विशेषज्ञ सुधीर लंबू ने भी अपने व्याख्यान में कई अहम जानकारियों को साझा किया। साथ ही, कई सफल उदाहरण भी बताए। विद्यार्थियों ने शिक्षा से संबंधित कई सवाल पूछे। विशेषज्ञ ट्रेनर्स ने विस्तार से जवाब दिए। विद्यार्थियों को शिक्षा क्षेत्र में सुधार के साथ कॅरिअर डेवलमेंट की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान किया। सुधीर लंबू और भावना जुनेजा ने नौकरी के लिए साक्षात्कार के समय आने वाले चुनौतियों के बारे में भी जानकारी दी।
साक्षात्कार के लिए तैयार रहने की बताईं बारीकियां
भावना ने समय के साथ बदलते सवाल-जवाब, इंटरव्यूअर की ओर से नोटिस की जाने वाले गतिविधियों और प्रतिक्रियाओं के बारे में भी बताया। भावना ने साक्षात्कार के लिए कैसे तैयार रहें आदि अहम जानकारियां दीं। कार्यक्रम के जरिये विद्यार्थियों को नई दिशा की ओर बढ़ने में मदद मिलेगी। उनका व्यक्तिगत विकास भी होगा। कार्यशाला में विद्यार्थियों को आगामी जीवन में सफलता की ओर कदम बढ़ाने का संकल्प दिलाया गया, ताकि वे नई ऊंचाईयों की ओर अपनी यात्रा जारी रख सकें।


